खबरदेश

अब दिल्ली के ज्वाला नगर में गिरी बिल्डिंग, घायलों से मिला ‘‘आप’’ प्रतिनिधि मंडल

अब दिल्ली के ज्वाला नगर में गिरी बिल्डिंग, घायलों से मिला ‘‘आप’’ प्रतिनिधि मंडल

देश की राजधानी दिल्ली में बिल्डिंग्स गिरने का सिलसिला थम नहीं रहा है। मंगलवार को फिर एक इमारत भरभरा कर गिर गई और मलबे में दबने से एक बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गई। शाहदरा के ज्वाला नगर में हुए इस दर्दनाक हादसे में घायलों से आम आदमी पार्टी के एमसीडी में सह प्रभारी प्रवीण कुमार और प्रीति डोंगरा ने अस्पताल जाकर मुलाकात की। एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने लगातार गिर रही बिल्डिंग्स के लिए भाजपा सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार को जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार और भाजपा शासित एमसीडी के भ्रष्टाचार के कारण लगातार दिल्लीवासियों की जान जा रही है।

अंकुश नारंग ने कहा कि दिल्ली शाहदरा नॉर्थ जोन के ज्वाला नगर में आज सुबह इमारत ढहने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जिनमें महज 3 साल की मासूम बच्ची भी शामिल है अभी 4 लोग और घायल बताए जा रहे हैं। आखिर दिल्ली में भाजपा शासित डब्क् की लापरवाही और भ्रष्टाचार का यह सिलसिला कब रुकेगा? कब तक दिल्लीवासियों की जिंदगी से खिलवाड़ होता रहेगा। सवाल यह है कि अवैध निर्माण और जर्जर इमारतों पर कार्रवाई करने की जिम्मेदारी जिन अधिकारियों की है वे आखिर कर क्या रहे हैं। आम आदमी पार्टी की मांग है कि इस दर्दनाक हादसे की उच्चस्तरीय जांच हो, जिम्मेदार अधिकारियों और भवन मालिक की जवाबदेही तय हो और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

उधर, अस्पताल में घायलों से मुलाकात करने के बाद सह-प्रभारी प्रवीण कुमार ने कहा कि ज्वालापुर में बिल्डिंग गिरी है। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है और कई लोग घायल हैं। इसमें कुछ की हालत गंभीर है। पिछले एक साल में 30 से 35 इमारतें गिर चुकी है, लेकिन भाजपा की रेखा गुप्ता सरकार के कान पर जूं नहीं रेंग रही है। सीएम रेखा गुप्ता आंखों पर पटटी बांध कर गांधारी बन कर घूम रही हैं। उन्हें कुछ नहीं दिखाई दे रहा है। उनकों का सब कुछ अच्छा लग रहा है। उनको दिल्ली का प्रदूषण और यमुना का प्रदूषण दिखाई नहीं देता। असल में इस सरकार में बहुत बड़ा भ्रष्टाचार का खेल हो रहा है। इसका खामियाजा दिल्ली की जनता को भुगतना पड़ रहा है।

प्रवीण कुमार ने कहा कि सत्य निकेतन, सैदुल्लाजाब, चावड़ी बाजार और सीमापुरी के हादसे से सरकार ने कोई सबक नहीं लिया। अब शाहदरा के ज्वालापुरी में बिल्डिंग गिर गई। हमें नहीं लगता कि इस हादसे भी रेखा गुप्ता सरकार कोई सबक लेगी। मेयर प्रवेश वाही घृतराष्ट्र बने बैठे हैं। उन्हें कुछ भी पता नहीं है कि एमसीडी के अंदर क्या चल रहा है। इन्हें एमसीडी को भेज कर सिर्फ उगाही करना आता है। दिल्ली में कौन सी बिल्डिंग खतरनाक कटेगरी में घोषित करनी चाहिए इनको नहीं पता है।

प्रवीण कुमार ने कहा कि दिल्ली में ग्रैप-3 लगने के बावजूद अंधाधुंध निर्माण कार्य चल रहा है। चावड़ी बाजार में बिल्डिंग गिरी तब भी ग्रैप-3 लगा था। सोमवार को भी एक बिल्डिंग गिरी थी। भाजपा दिल्ली का सिर्फ मजाक बना रही है। भाजपा सरकार में दिल्ली की व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। भाजपा से दिल्ली संभल नहीं रही है। भाजपा पूरी तरह फेल हो चुकी है और दिल्ली की जनता भी भाजपा सरकार से पूरी तरह निराश हो चुकी है। अब सीएम रेखा गुप्ता को अपना पद छोड़ देना चाहिए और भाजपा को किसी काबिल व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाना चाहिए।

प्रवीण कुमार ने कहा कि दिल्ली में बिल्डिंग गिरने से एक साल के अंदर 80 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ और किसी दूसरे राज्य में भी एक साल में इतनी संख्या में बिल्डिंग नहीं गिरने से लोगों की मौत नहीं हुई होगी। भाजपा की निकम्मी सरकार के लोग सिर्फ पैसा कमाने में लगे हैं। भाजपा को पता है कि अब दिल्ली में उनकी सरकार आने वाली नहीं है। इसलिए अधिक से अधिक बिल्डिंग बनवाकर पैसे की उगाही कर रहे हैं। कच्चे लैंटर के उपर ही दूसरा लैंटर डाल दिया जा रहा है। एमसीडी के सारे बॉयलॉक को ताक पर रखकर बिल्डिंग निर्माण का कार्य किया जा रहा है। एमसीडी के बिल्डिंग विभाग में करीब 15 हजार करोड़ रुपए का घोटाला है। पिछले 20 साल से एमसीडी की सत्ता में बैठी भाजपा बताए कि आखिर कब तक इमारतें गिरेंगी।

उधर, एमसीडी की सह प्रभारी प्रीति डोंगरा ने कहा कि 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में आई भाजपा अपने साथ पनौती लाई है। जब से भाजपा की सरकार बनी है, लगातार इमारतें गिर रही हैं। हर महीने बिल्डिंग गिर रही हैं। किसी महीने में एक से ज्यादा बिल्डिंग गिर रही है। भाजपा ने अपना मेयर तो बना लिया, लेकिन इनको कोई काम नहीं करना है। ज्वालापुर बिल्डिंग हादसे में 6 लोग मलबे में दबे हैं। इसमें 2 लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें एक मासूम बच्ची है। इससे पहले सीमापुरी में बिल्डिंग गिरी थी, उसमें एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। भाजपा सरकार नीचे से लेकर उपर तक भ्रष्टाचार में डूबी है।

प्रीति डोंगरा ने कहा कि हमने स्टैंडिंग कमेटी और सदन में खतरनाक बिल्डिंग का मुद्दा उठाया और जांच की मांग की, लेकिन भाजपा सरकार ने कभी जांच नहीं कराई। भाजपा को सिर्फ पैसे कमाने से मतलब है, लोगों की जान की परवाह नहीं है। सत्य निकेतन की घटना देश भर में चर्चाओं में रहा। कई बच्चों की मौत हुई। वहां मुख्यमंत्री आई और रील बनाकर, झूठे वादे कर चली गईं। मुख्यमंत्री ने कहा था कि अब कोई ऐसा हादसा नहीं होगा। इसके बाद भी लगातार हादसे हो रहे हैं। भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार के चलते बिल्डिंग्स गिर रही और लोगों की जान जा रही है।

प्रीति डोंगरा ने कहा कि प्रवेश वाही के मेयर बनने के बाद से हादसे बढ़ते जा रहे हैं। उन्हें मेयर के काम के बारे में भी पता नहीं है। एमसीडी चलाना उनके बस की बात नहीं है। दिल्लीवाले देख रहे हैं कि भाजपा पूरी तरह से दिल्ली में फेल हो चुकी है। दिल्ली में प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। रेखा गुप्ता और प्रवेश वाही को इस्तीफा दे देना चाहिए। इनकी लापरवाही की वजह से दिल्ली की जनता परेशान है। दिल्ली के लोग भाजपा से परेशान हो चुके हैं। जनता ने काम के लिए वोट दिया था तो भाजपा काम करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button