
बठिंडा में शुक्रवार को एक बेहद भयानक हादसा हुआ बता दे कि इस दुखद घटना में एक बस के नाले में गिर जाने से आठ लोगों की मौत हो गई। बठिंडा शहरी विधायक जगरूप सिंह गिल के अनुसार, पाँच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य ने गंभीर रूप से घायल होने के कारण इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
जगरूप सिंह गिल के हवाले से बताया गया हे कि, “पाँच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन ने गंभीर रूप से घायल होने के कारण इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। लगभग 18 लोगों का इलाज शहीद भाई मनी सिंह सिविल अस्पताल में चल रहा है। स्वास्थ्य अधिकारियों को इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।”
जगरूप सिंह गिल ने शहीद भाई मनी सिंह सिविल अस्पताल का दौरा किया, जहाँ घायलों का इलाज चल रहा है। बठिंडा के सिविल सर्जन डॉ. रमनदीप सिंगला ने जगरूप सिंह गिल को 18 घायल यात्रियों की स्थिति की रिपोर्ट सौंपी।
दुर्घटना बठिंडा के जीवन सिंह वाला गाँव के पास हुई। प्रारंभिक जानकारी से पता चला है कि बस नाले में गिरने से पहले एक पुल से टकराई। बचाव अभियान में मदद के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF ) और पुलिस को बुलाया गया। स्थानीय लोगों ने भी घायलों को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाने में मदद की।