
हिमाचल में तेज़ बारिश हो रही है जिसने एक बाढ़ जैसा खतरा पैदा कर दिया है बता दे कि पहाड़ों में भारी बारिश के कारण रणजीत सागर बांध का जलस्तर बढ़ गया है। जलस्तर खतरे के निशान से 13 मीटर नीचे रह गया है। आसपास के इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो सकती है।
बता दे कि रणजीत सागर बांध का जलस्तर लगभग 514 मीटर तक पहुँच गया है और खतरे के निशान से 13 मीटर नीचे रह गया है। आपको बता दें कि भारी बारिश और बाढ़ की आशंका को देखते हुए कल यहाँ आसपास के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई थी।
लगातार बारिश के कारण पंजाब के सीमावर्ती इलाके में उझ नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण, डीसी पठानकोट आदित्य उप्पल ने सीमावर्ती ब्लॉक बमियाल के अंतर्गत आने वाले सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी थी।
ब्लाक प्राथमिक शिक्षा अधिकारी श्री नरेश पनियार ने बताया कि उझ नदी में बढ़ते जलस्तर और भारी बारिश को देखते हुए पठानकोट के उपायुक्त ने सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। बमियाल में जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर चला गया है।
जानकारी के अनुसार, कल सुबह 8:15 बजे उझ नदी से एक लाख 19 हज़ार क्यूसेक पानी बह रहा था, जो सामान्य स्तर से ज़्यादा था, लेकिन बाद में यह जलभराव शुरू हो गया। अगर पानी डेढ़ लाख क्यूसेक तक पहुँच जाता, तो यह पानी बमियाल कस्बे में घुस सकता था।