खबरपंजाब

शाही शहर में बना शाही होटल, इसकी खूबियां जानकर रह जाएंगे हैरान

पंजाब के शाही शहर पटियाला में नया हेरिटेज होटल बनकर तैयार हो गया है। इसका नाम रणवास द पैलेस रखा गया है। आपको बता दें कि यह महल पटियाला के शाही किले, किला मुबारक का पुनर्निर्माण करके बनाया गया है।

पंजाब के शाही शहर पटियाला में नया हेरिटेज होटल बनकर तैयार हो गया है। इसका नाम रणवास द पैलेस रखा गया है। आपको बता दें कि यह महल पटियाला के शाही किले, किला मुबारक का पुनर्निर्माण करके बनाया गया है।

इस होटल की छत लकड़ी से बनी है। पंजाब सरकार का कहना है कि यह सिख महल दुनिया का पहला महल है। सरकार का यह भी कहना है कि इस महल का निर्माण राजस्थान के महलों से प्रभावित होकर किया गया है। यह पंजाबी शादियों के आयोजन में भी काफ़ी मददगार साबित होगा।

सरकार कई वर्षों से इस परियोजना पर काम कर रही है। दो साल पहले 2022 में इस परियोजना ने गति पकड़ी। किला मुबारक स्थित रणवास क्षेत्र, गिलोयखाना और लस्सी खाना को हेरिटेज होटल में बदल दिया गया है। पुरातत्व विभाग खुद इस इमारत का जीर्णोद्धार कार्य दिल्ली की एक संस्था से करवा रहा था।

आपको बता दें कि इस दो मंजिला इमारत की ऊपरी मंजिल पर तीन भव्य चित्रकला कक्ष हैं जो अमूल्य चित्रों से भरे हुए हैं। लस्सी खाना नामक एक जगह है। जहाँ खाना बनाकर अंदर रहने वाली महिला सेविकाओं को वितरित किया जाता था। दो मंजिला इमारत के निचले हिस्से में आगे के हॉल हैं, जिन्हें विभाजन करके कमरों में बदल दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button