
गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। पंजाब में तापमान लगातार बढ़ रहा है। तेज़ गर्मी के चलते पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने स्कूलों के समय को लेकर नए निर्देश जारी किए हैं।
आपको बता दें कि स्कूलों के समय को लेकर शिक्षा विभाग ने कहा है कि अब 1 अप्रैल से सभी स्कूल सुबह 8 बजे खुलेंगे और दोपहर 2 बजे बंद होंगे।
पंजाब के अलावा चंडीगढ़ में भी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के सभी स्कूल भी सुबह 8 बजे खुलेंगे।