
लुधियाना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि लुधियाना दक्षिण विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (आप) विधायक राजिंदरपाल कौर छीना का एक भयानक एक्सीडेंट हो गया।
जानकारी के अनुसार, दिल्ली से लौटते समय खनौरी बॉर्डर के पास उनकी इनोवा कार डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में विधायक और उनका गनमैन घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि विधायक छीना के चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें पहले कैथल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से उन्हें लुधियाना अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
बता दें कि उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। राजिंदरपाल कौर छीना 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में पहली बार विधायक बनी हैं।