
कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी कल यानी सोमवार, 15 सितंबर को पंजाब का दौरा करेंगे। राहुल गांधी पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेंगे। वह सुबह 9:30 बजे अमृतसर हवाई अड्डे पर उतरेंगे। हवाई अड्डे से वह सीधे रामदास इलाके में जाएंगे, जहाँ वह बाढ़ प्रभावित परिवारों से मिलेंगे और उनकी समस्याएँ सुनेंगे।
इसके साथ ही, राहुल गांधी गुरुद्वारा बाबा बुड्ढा साहिब जी में भी मत्था टेकेंगे और अरदास करेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी गुरदासपुर जाएँगे, जहाँ वह बाढ़ प्रभावित गाँवों का दौरा करेंगे। इसके साथ ही, वह स्थानीय लोगों से सीधे बातचीत करेंगे और जानेंगे कि उन्हें किस तरह की मदद की सबसे ज़्यादा ज़रूरत है। दौरे के बाद, राहुल गांधी शाम तक दिल्ली लौट जाएँगे।



