
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज यानी 24 सितंबर को कैबिनेट की बैठक बुलाई है। बैठक में बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत देने के लिए नियमों में संशोधन पर विचार किया जाएगा और विधानसभा सत्र को भी मंजूरी दी जाएगी। कैबिनेट की बैठक दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री आवास पर होगी।
बता दें कि पंजाब में बाढ़ से हुई तबाही के बाद बाढ़ प्रभावित लोगों को मुआवजा देने के लिए नए कानूनों को मंजूरी देने और आपदा से जुड़े कुछ नियमों में संशोधन करने के लिए 26 से 29 सितंबर तक विधानसभा का सत्र बुलाया गया है। इस सत्र में बाढ़ प्रभावित इलाकों के लोगों को राहत देने के लिए अहम फैसले लिए जा सकते हैं। विधानसभा के इस सत्र से पहले मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कैबिनेट की बैठक बुलाई है।