
सीएम मान ने बाढ़ प्रभावित किसानों को मुफ्त गेहूं के बीज उपलब्ध कराने का बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए कहा, “पंजाब इस समय प्राकृतिक आपदाओं के कारण संकट से गुजर रहा है। बाढ़ के कारण 5 लाख एकड़ फसल बर्बाद हो गई है और किसान बीज खरीदने की स्थिति में नहीं हैं।
इसलिए सरकार ने 5 लाख एकड़ खेतों के लिए मुफ्त गेहूं के बीज उपलब्ध कराने का फैसला किया है, इस दौरान किसानों को 2 लाख क्विंटल बीज मुफ्त दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हम राज्य के किसानों को फिर से अपने पैरों पर खड़ा करने और उनके खेतों में नई जान फूंकने के लिए एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं। इस मुश्किल घड़ी में हमारी सरकार किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।”