खबरदेशपंजाबराजनीतिराज्य

कंगना रनौत का घमंड टूटा: हरसिमरत कौर बादल

कंगना रनौत की बठिंडा कोर्ट में पेशी और माफ़ी मांगने पर बठिंडा की सांसद हरसिमरत कौर बादल

कंगना रनौत की बठिंडा कोर्ट में पेशी और माफ़ी मांगने पर बठिंडा की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि महिला होने के नाम पर महिलाओं के ख़िलाफ़ कंगना की टिप्पणी बेहद निंदनीय है, जिसकी उन्हें क़ीमत चुकानी पड़ी है और कंगना का घमंड टूटा है।

हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि वह माता महिंदर कौर के साहस को सलाम करती हैं, जिन्होंने कंगना के ख़िलाफ़ मुक़दमा दायर किया और लंबी लड़ाई लड़ी, जिनकी ताकत ने कंगना को हिमाचल के पहाड़ों से बठिंडा तक खींचकर अदालत की सीढ़ियाँ चढ़ने पर मजबूर किया। यह माता महिंदर कौर समेत पूरे महिला वर्ग और पंजाब की जीत है, जिसके लिए वह माता महिंदर कौर को बधाई देती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button