
मोहाली में पैसे के लेन-देन को लेकर एक दोस्त ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। यह दुखद घटना न्यू सनी एन्क्लेव सेक्टर-123 में सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति ने 5000 रुपये के लेन-देन को लेकर अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए शव को जलाने की भी कोशिश की।
एक दोस्त ने 5000 रुपये के लेन-देन को लेकर दूसरे दोस्त की हत्या कर दी। इसके बाद उसने खाली प्लॉट में शव पर थिनर डालकर जलाने की कोशिश की। लोगों ने यह देखा और पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मृतक की पहचान सुनील कुमार उर्फ नेता के रूप में हुई है। खरड़ थाने की पुलिस ने आरोपी दिलीप को गिरफ्तार कर लिया है।



