
एयर इंडिया की एक फ़्लाइट को टेकऑफ़ के तुरंत बाद दिल्ली में वापस लैंड करना पड़ा। एयरलाइन के एक बयान के अनुसार, फ़्लाइट दिल्ली से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाली थी।
जानकारी के मुताबिक, सोमवार को दिल्ली से मुंबई जा रही फ्लाइट AI887 में टेक ऑफ के बाद टेक्निकल खराबी आ गई, जिसके बाद प्लेन वापस दिल्ली में लैंड कर गया।
एयर इंडिया के एक स्पोक्सपर्सन ने कहा कि एयरक्राफ्ट स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) के हिसाब से दिल्ली में लैंड हुआ। एयरक्राफ्ट में सवार सभी पैसेंजर और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं। सभी को उतार दिया गया है और उनके लिए दूसरे इंतज़ाम किए जा रहे हैं।



