खबरपंजाबराज्य

पंजाब में गुरुवार से लगातार 3 सरकारी छुट्टियों का ऐलान! नोटिफिकेशन जारी

पंजाब में बच्चों और कर्मचारियों की मौज-मस्ती होने वाली है। महीने के आखिरी दिनों में पंजाब में तीन सरकारी छुट्टियां आ रही हैं। आपको बता दें कि राज्य सरकार की तरफ से जारी छुट्टियों के कैलेंडर के मुताबिक, राज्य में 25, 26 और 27 दिसंबर को सरकारी छुट्टी रहेगी

पंजाब में बच्चों और कर्मचारियों की मौज-मस्ती होने वाली है। महीने के आखिरी दिनों में पंजाब में तीन सरकारी छुट्टियां आ रही हैं। आपको बता दें कि राज्य सरकार की तरफ से जारी छुट्टियों के कैलेंडर के मुताबिक, राज्य में 25, 26 और 27 दिसंबर को सरकारी छुट्टी रहेगी। 25 दिसंबर को क्रिसमस की छुट्टी रहेगी और 25 से 27 दिसंबर तक शहीदी सभा के मौके पर सरकारी छुट्टी रहेगी। हालांकि, 26 दिसंबर को पंजाब सरकार ने रिजर्व छुट्टी घोषित की है।

यहां यह भी बताना जरूरी है कि पंजाब में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का प्रकोप जारी है। पंजाब सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियों का ऐलान पहले ही कर दिया है। सर्दियों की छुट्टियां 24 दिसंबर से 31 दिसंबर तक रहेंगी। शिक्षा विभाग ने सोमवार को इस बारे में ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया था, जिससे स्टूडेंट्स और पेरेंट्स को बड़ी राहत मिली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button