कनाडा के टोरंटो में भारतीय मूल की लड़की की हत्या, संदिग्ध आरोपी के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी
कनाडा में पंजाबियों की हत्या की खबरें आए दिन सुनने को मिलती रहती हैं। अब फिर से कनाडा के टोरंटो में एक महिला की हत्या की खबर सामने आई है। मृतक की पहचान हिमांशी खुराना (30 साल) के रूप में हुई है।

कनाडा में पंजाबियों की हत्या की खबरें आए दिन सुनने को मिलती रहती हैं। अब फिर से कनाडा के टोरंटो में एक महिला की हत्या की खबर सामने आई है। मृतक की पहचान हिमांशी खुराना (30 साल) के रूप में हुई है।
पुलिस ने हत्या के मामले में अब्दुल गफूरी का नाम लिया है और उसके खिलाफ अरेस्ट वारंट भी जारी किया गया है। टोरंटो पुलिस ने हिमांशी खुराना की लाश स्ट्रैचन एवेन्यू और वेलिंगटन स्ट्रीट वेस्ट के पास एक घर के अंदर से बरामद की।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। टोरंटो पुलिस ने आरोपी अब्दुल गफूरी की एक फोटो भी जारी की है और जनता से सहयोग भी मांगा है। पुलिस को हिमांशी की लाश 2 दिन पहले मिली थी और भारतीय दूतावास ने भी इस घटना पर दुख जताया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। टोरंटो पुलिस ने आरोपी अब्दुल गफूरी की एक फोटो भी जारी की है और जनता से सहयोग भी मांगा है। पुलिस को हिमांशी की बॉडी 2 दिन पहले मिली थी और इंडियन एम्बेसी ने भी इस घटना पर दुख जताया है।