
पटियाला पुलिस को रिटायर्ड पंजाब पुलिस IG अमर सिंह चहल से जुड़े 8.1 करोड़ रुपये के साइबर फ्रॉड केस में बड़ी कामयाबी मिली है। महाराष्ट्र से कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, सभी आरोपियों को जल्द ही ट्रांजिट रिमांड पर पटियाला लाया जाएगा।
पुलिस के मुताबिक, यह फ्रॉड रैकेट दुबई से चलाया जा रहा था। गिरफ्तार आरोपियों में एक BJP नेता भी शामिल है। आरोपियों की पहचान चंद्रकांत, लखन श्रीचंद, सोमनाथ, रंजीत नंबरदार, प्रतीक उत्तम, आशीष कुमार और मोहम्मद हंसरी के तौर पर हुई है। सभी आरोपी महाराष्ट्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
सभी आरोपियों का मुंबई में मेडिकल टेस्ट हो चुका है, और उन्हें पटियाला लाने का प्रोसेस शुरू हो गया है। पटियाला लाने के बाद आरोपियों से पूछताछ की जाएगी।



