खबर

छुट्टियों में अपनी नानी के घर आए 8 साल के लड़के की पतंग उड़ाते समय हुई मौत

फिरोजपुर से एक बुरी खबर सामने आई है। अपनी नानी के घर आए एक 8 साल के मासूम बच्चे के साथ ऐसा हादसा हुआ जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं था।

फिरोजपुर से एक बुरी खबर सामने आई है। अपनी नानी के घर आए एक 8 साल के मासूम बच्चे के साथ ऐसा हादसा हुआ जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं था। नानी के घर पतंग उड़ाते समय बच्चे की अचानक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हार्ट अटैक से उसकी मौत हुई। मरने वाले बच्चे की पहचान मनमीत शर्मा के तौर पर हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, मनमीत शर्मा लोकल RSD राज रतन पब्लिक स्कूल में दूसरी क्लास में पढ़ता था। स्कूल में सर्दियों की छुट्टियों की वजह से मनमीत शर्मा अपनी नानी के गांव बाजिदपुर गया हुआ था। यहां वह छत पर पतंग उड़ा रहा था, तभी अचानक उसकी जान चली गई। मौत की वजह अभी कन्फर्म नहीं हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button