
पंजाब में स्कूलों का समय बदल दिया गया है। ठंड के मौसम को देखते हुए शिक्षा विभाग ने यह ज़रूरी फ़ैसला लिया है। प्राइमरी स्कूल अब सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक खुलेंगे। मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूल अब सुबह 10 बजे से दोपहर 3:20 बजे तक खुलेंगे। ये आदेश 16 जनवरी से 21 जनवरी तक लागू रहेंगे।
आपको बता दें कि कड़ाके की ठंड के कारण छुट्टियां 13 जनवरी तक बढ़ा दी गई थीं। 14 जनवरी को ज़्यादातर स्कूलों में कम संख्या में ही बच्चे पहुंचे। मौसम की बात करें तो पंजाब में हाड़ कंपा देने वाली ठंड का कहर देखने को मिल रहा है और पंजाबियों को अभी इससे कोई राहत नहीं मिल रही है। पंजाब के चंडीगढ़ के लोगों को अगले 2 दिनों तक शीतलहर का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने घने कोहरे और शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।



