खबरपंजाबराज्य

डॉ. सुखविंदर कुमार सुखी ने कैबिनेट रैंक से दिया इस्तीफा

होशियारपुर जिले के बंगा विधानसभा क्षेत्र से MLA डॉ. सुखविंदर कुमार सुखी ने कैबिनेट रैंक से इस्तीफा दे दिया है।

चंडीगढ़: होशियारपुर जिले के बंगा विधानसभा क्षेत्र से MLA डॉ. सुखविंदर कुमार सुखी ने कैबिनेट रैंक से इस्तीफा दे दिया है। MLA सुखविंदर सिंह सुखी ने खुद फेसबुक पर लाइव होकर यह जानकारी दी। बताया जा रहा है कि गांव मजारा नौ आबाद में धार्मिक स्थल नभ कंवल राजा साहिब से मिले 169 पवित्र सरूपों के मामले में मुख्यमंत्री भगवंत मान के बयानों के बाद डॉ. सुखी नाराज हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले से उनके दिल को ठेस पहुंची है। उन्होंने लाइव कहा कि मैं राजा साहिब के सम्मान के लिए किसी भी हद तक जा सकता हूं। मैं अपने कैबिनेट मंत्री रैंक से इस्तीफा देता हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button