खबरपंजाबराज्य

मेडिकल स्टोर मालिक की गोली मारकर हत्या…

Medical store owner shot dead in derababa nanak

डेरा बाबा नानक में आज सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब अज्ञात हमलावरों ने एक मेडिकल स्टोर के मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान रणदीप सिंह के रूप में हुई है, जो सुबह अपना मेडिकल स्टोर खोलने के लिए घर से निकला था।
मिली जानकारी के अनुसार, अज्ञात हमलावरों ने रास्ते में रणदीप सिंह पर गोलियां चलाईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, मेडिकल स्टोर के मालिक को पहले भी धमकियां मिल चुकी थीं। घटना की जानकारी मिलते ही डेरा बाबा नानक थाने की पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

गौरतलब है कि 23 अक्टूबर 2024 को भी इसी मेडिकल स्टोर पर हमला हुआ था। उस समय नकाबपोश हमलावर फायरिंग करके मौके से भाग गए थे और मेडिकल स्टोर के मालिक रणदीप सिंह गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और CCTV फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button