खबरपंजाबराजनीतिराज्य

कांग्रेस ने नवजोत कौर सिद्धू पर की बड़ी कार्रवाई ! पार्टी से निकाला

पंजाब में कांग्रेस ने नवजोत कौर सिद्धू पर बड़ा एक्शन लिया है। उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया है।

पंजाब में कांग्रेस ने नवजोत कौर सिद्धू पर बड़ा एक्शन लिया है। उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया है। यह बयान पंजाब कांग्रेस इंचार्ज और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिया है। हालांकि नवजोत कौर सिद्धू ने हाल ही में पार्टी छोड़ने का ऐलान किया था।

भूपेश बघेल आज अमृतसर में डॉ. राजकुमार वेरका के घर पहुंचे जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत की और कई अहम मुद्दों पर पंजाब और केंद्र सरकार को घेरा। भूपेश बघेल ने साफ किया कि नवजोत कौर सिद्धू को पहले पार्टी से सस्पेंड किया गया था लेकिन अब उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। हालांकि, पार्टी ने अभी तक कोई ऑफिशियल लेटर जारी नहीं किया है।

आपको बता दें कि नवजोत कौर ने अपने पॉलिटिकल करियर की शुरुआत BJP से की थी। 2012 में वह अमृतसर ईस्ट विधानसभा सीट से MLA चुनी गईं। 1 अप्रैल को पंजाब में BJP की यूनिट की लीडरशिप और शिरोमणि अकाली दल के साथ मतभेदों के कारण उन्होंने BJP से इस्तीफा दे दिया। 2017 में उन्होंने अपने पति नवजोत सिंह सिद्धू के साथ इंडियन नेशनल कांग्रेस में शामिल होकर पॉलिटिक्स में एक्टिव रोल निभाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button