
अमृतसर से एक दुखद खबर सामने आई है, गांव बंडाला में एक परिवार तबाह हो गया है, जहां मां की मौत का सदमा बर्दाश्त न कर पाने की वजह से बेटे की भी मौत हो गई।
मां की मौत के ठीक 20 दिन बाद 25 साल के जवान बेटे की भी ऑस्ट्रेलिया में हार्ट अटैक से मौत हो गई। मनबीर सिंह आठ साल से ऑस्ट्रेलिया में रह रहा था। वह अभी तक सिंगल था। मनबीर के शव को भारत लाने की कोशिश की जा रही है ताकि गांव में उसका अंतिम संस्कार किया जा सके।



