खबरपंजाबराज्य

कमल कौर भाभी मर्डर केस: बठिंडा कोर्ट ने आरोपी अमृतपाल मेहरून को भगोड़ा घोषित किया

बठिंडा में हुए भाभी कमल कौर उर्फ ​​कंचन कुमारी के मर्डर केस में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। बठिंडा कोर्ट ने भाभी कमल कौर के मर्डर केस के मुख्य आरोपी अमृतपाल सिंह मेहरून को भगोड़ा अपराधी (PO) घोषित कर दिया है। कोर्ट के इस फैसले से पुलिस को इंटरपोल के ज़रिए उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करवाने में मदद मिलेगी।

इस मामले में SP सिटी नरिंदर सिंह ने बताया कि कैंट थाने में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। उन्होंने बठिंडा के आदेश हॉस्पिटल के पार्क में लुधियाना की इंफ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ ​​कंचन भाभी की हत्या कर दी थी। अब तक इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और दो लोगों के चालान भी कोर्ट में पेश किए जा चुके हैं। तीसरे व्यक्ति रंजीत सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ चल रही है।

मुख्य आरोपी अमृतपाल सिंह मेहरून जो मौके से भागने में कामयाब रहा था, वह UAE चला गया था और हमने उसकी गिरफ्तारी के लिए माननीय कोर्ट में उसे भगोड़ा घोषित करने के लिए अर्जी दी थी। अब सुनवाई हो चुकी है और माननीय कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया है। हम इंटरपोल से बातचीत कर रहे हैं और हमें शक है कि वह दुबई में है और उसे जल्द ही वापस लाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button