खबरदेश

विराट-अनुष्का मिले वृंदावन में संत प्रेमानंद जी से, आधे घंटे तक आध्यात्मिक चर्चा में रहे मग्न

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने मंगलवार सुबह पूरी दुनिया में राधा-नाम का प्रचार करने वाले संत प्रेमानंद जी से मुलाकात की।

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने मंगलवार सुबह पूरी दुनिया में राधा-नाम का प्रचार करने वाले संत प्रेमानंद जी से मुलाकात की।

सुबह करीब 6 बजे दोनों कार से उनके आश्रम पहुंचे। यहां वे करीब आधे घंटे तक रुके और आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा की। विराट कोहली और अनुष्का पिछले तीन सालों में चौथी बार संत प्रेमानंद जी से मिले हैं।

दोनों सोमवार देर शाम संत प्रेमानंद जी से मिलने वृंदावन पहुंचे। उनका प्रोग्राम बहुत सीक्रेट रखा गया था। वे होटल रेडिसन में रुके थे लेकिन वहां उनका कमरा भी किसी और नाम से बुक था। विराट कोहली और अनुष्का पहली बार जनवरी 2023 में संत प्रेमानंद जी से मिले थे।

मिलने का सिलसिला

विराट की पहली मुलाकात के बाद संत प्रेमानंद जी भी अचानक लाइमलाइट में आ गए थे। इसके बाद विराट और अनुष्का टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के अगले दिन मई 2025 में संत प्रेमानंद जी से मिलने पहुंचे थे। दो महीने पहले दिसंबर 2025 में भी दोनों ने संत जी से मुलाकात की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button