
पंजाब सरकार 8 मार्च को विधानसभा में बजट पेश करेगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुजरात दौरे के दौरान यह घोषणा की। भगवंत मान ने साफ किया कि पंजाब सरकार इस बार कोई नया टैक्स नहीं लाएगी और न ही टैक्स की दरें बढ़ाई जाएंगी।
सीएम मान आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के साथ गुजरात दौरे पर गए हैं। गुजरात में आम आदमी पार्टी देश के बजट और गुजरात के बजट पर चर्चा के लिए अलग-अलग शहरों में प्रोग्राम कर रही है।



