खबरपंजाबराज्य

अबोहर: पंजाब पुलिस के एक कर्मचारी की ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मौत

पंजाब पुलिस के एक कर्मचारी की ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि होम गार्ड की मौत ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से हुई।

अबोहर से एक बुरी खबर सामने आई है। पंजाब पुलिस के एक कर्मचारी की ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि होम गार्ड की मौत ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से हुई। मरने वाले की पहचान मदन लाल के तौर पर हुई है। तबीयत बिगड़ने के बाद मदन लाल ने छुट्टी मांगी थी। मदन लाल को तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पूरे पंजाब पुलिस में दुख की लहर है। परिवार वालों ने बताया कि मदन लाल फाजिल्का जिले के बहावला थाने में पोस्टेड थे और ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ने के बाद वहीं हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई। मदन लाल का अंतिम संस्कार आज गांव रायपुरा में सरकारी सम्मान के साथ किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button