
तरनतारन पुलिस ने बताया कि सरपंच हरबिंदर सिंह की हत्या के दो आरोपी पुलिस एनकाउंटर में घायल हो गए। घायल आरोपियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह एनकाउंटर पट्टी के जलोके के पास हुआ, जहां बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की।
सरपंच हरबिंदर सिंह की हत्या 18 फरवरी की दोपहर पट्टी विधानसभा क्षेत्र के गांव शेरों में एक शादी समारोह के दौरान हुई थी। पुलिस मामले की जांच जारी रखे हुए है।
इससे पहले, 22 फरवरी को नौशेरा पन्नू कस्बे में पुलिस की अपराधियों के साथ मुठभेड़ हुई थी। उस मुठभेड़ के दौरान सरपंच हरबिंदर सिंह की हत्या में नामजद मुख्य आरोपी शरणप्रीत को गिरफ्तार किया गया था। शरणप्रीत खडूर साहिब के गांव चोहला साहिब का रहने वाला है और हत्या के समय शादी समारोह में मौजूद था।



