खबरमनोरंजनविदेश

UAE में फंसे एक्टर एमी विर्क की पत्नी और बेटी ने AAP पंजाब के जनरल सेक्रेटरी से फोन पर बात की

ईरान के खिलाफ इजरायल और अमेरिका की जंग की वजह से खाड़ी देशों में हालात खराब हो गए हैं।

ईरान के खिलाफ इजरायल और अमेरिका की जंग की वजह से खाड़ी देशों में हालात खराब हो गए हैं। इस वजह से दुबई, कतर, दोहा, UAE में भी बड़ी संख्या में भारतीय फंसे हुए हैं। इस बीच खबर आ रही है कि पंजाबी एक्टर एमी विर्क की पत्नी और उनकी 6 साल की बेटी दुबई में फंसी हुई हैं।

इस बारे में एक्टर एमी विर्क ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें लिखा है कि मेरी बेटी कह रही है- “डैड अगर कुछ हुआ तो मैं अपने बिस्तर के नीचे छिप जाऊंगी। मैं एक मजबूत लड़की हूं, चिंता मत करो डैड। लेकिन UAE के हालात मेरे दिल पर भारी पड़ रहे हैं। मेरी दुआएं सिर्फ मेरे अपनों के लिए ही नहीं बल्कि हर उस इंसान के लिए हैं जिस पर असर पड़ा है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एमी विर्क ने AAP पंजाब के जनरल सेक्रेटरी और मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू से फोन पर बात की है और बलतेज पन्नू ने भरोसा दिलाया है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद दखल देंगे और हर मुमकिन मदद करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button