
पंजाब के लोगों को आसान इलाज देने के मकसद से मान सरकार 100 और नए आम आदमी क्लीनिक खोलने जा रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान 17 मार्च को इन नए क्लीनिक का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही एक सब-डिविजनल अस्पताल भी जनता को समर्पित किया जाएगा। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने दी।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अब तक पंजाब में 881 आम आदमी क्लीनिक चल रहे हैं और अब मुख्यमंत्री भगवंत मान 100 और नए आम आदमी क्लीनिक जनता को समर्पित करेंगे।
डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि पंजाब में 7 नए मेडिकल कॉलेज बनाए जा रहे हैं। ज़िला अस्पतालों में MRI की सुविधा भी दी जाएगी। इसके साथ ही, हाईवे पर सब-डिवीजन अस्पतालों में CT स्कैन की सुविधा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्राइमरी और सेकेंडरी केयर में सभी दवाएँ मुफ़्त हैं, जबकि अमृतसर और पटियाला में सुनने और बोलने में दिक्कत वाले बच्चों के लिए ट्रांसप्लांट भी शुरू हो गए हैं।
इसके साथ ही, हेल्थ मिनिस्टर ने पंजाबियों से अपील की कि पंजाब का हर परिवार अपना हेल्थ कार्ड ज़रूर बनाए जिसमें 10 लाख रुपये तक का मुफ़्त इलाज हो। उन्होंने कहा कि वॉर ऑन ड्रग्स 2.0 के तहत 10.63 लाख नशे के आदी लोगों का इलाज, स्किल डेवलपमेंट और रिहैबिलिटेशन चल रहा है। विलेज डिफेंस कमेटियाँ पंजाब से नशा मुक्ति में अहम भूमिका निभा रही हैं।



