US-इजरायल-ईरान युद्ध का आज 17वां दिन है। आज सुबह दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास एक फ्यूल टैंक को निशाना बनाया गया। युद्ध के दौरान पहले भी यहां हमला हो चुका है। हमले की वजह से कुछ फ्लाइट्स को दूसरे एयरपोर्ट्स पर डायवर्ट कर दिया गया।
ट्रंप ने रविवार को NATO देशों को धमकी दी। उन्होंने कहा कि अगर सहयोगी देश होर्मुज स्ट्रेट को खुला रखने में मदद नहीं करते हैं, तो NATO का भविष्य बहुत खराब हो सकता है। ट्रंप ने कहा कि हमारे पास NATO नाम का एक सिस्टम है। हम उनके साथ बहुत अच्छे रहे हैं। यूक्रेन के मामले में हमें उनकी मदद करने की जरूरत नहीं थी। फिर भी हमने उनकी मदद की। अब देखना यह है कि वे हमारी मदद करते हैं या नहीं।
ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट का इस्तेमाल करने वाले देशों से इस रास्ते की सुरक्षा के लिए जंगी जहाज और जरूरी मदद भेजने की अपील की है, जो दुनिया का 20% तेल ले जाता है।
ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने कहा कि इज़राइल की मिलिट्री और डिफेंस फैसिलिटीज़ को टारगेट किया गया है। यह एक सॉलिड-फ्यूल स्ट्रेटेजिक मिसाइल है जो 2000-2500 किलोमीटर तक हमला कर सकती है। द नेशनल इंटरेस्ट मैगज़ीन के मुताबिक, यह मिसाइल मिस्र, सूडान के कुछ हिस्सों, यूक्रेन के बड़े हिस्सों, दक्षिणी रूस, पश्चिमी चीन, भारत और हिंद महासागर और भूमध्य सागर के बड़े इलाकों तक पहुंच सकती है।



