
लुधियाना, जालंधर में एक लॉटरी एजेंसी के फिल्लौर काउंटर से लॉटरी टिकट खरीदकर एक व्यक्ति रातों-रात करोड़पति बन गया। टिकट पर 3 करोड़ रुपये का इनाम है। हालांकि, विजेता अभी तक इनाम लेने एजेंसी नहीं पहुंचा है।
पंजाब स्टेट लॉटरी डिपार्टमेंट की ओर से 14 मार्च को घोषित नतीजों में, 3 करोड़ रुपये का पहला इनाम टिकट नंबर 791016 के साथ निकला। 50 लाख रुपये का दूसरा इनाम टिकट नंबर B 862817 के साथ निकला। एजेंसी अब करोड़पति विजेता का इंतजार कर रही है।
एजेंसी संचालक के अनुसार, विजेता को लॉटरी खुलने की तारीख से एक महीने के अंदर अपना इनाम कैश करा लेना चाहिए। जरूरी डॉक्यूमेंट जमा कराने चाहिए। विजेता एक महीने बाद भी अपना इनाम ले सकता है, लेकिन कानूनी प्रक्रिया लंबी हो जाती है।
एजेंसी संचालक शाम सुंदर भनोट ने कहा, “यह हमारे लिए बहुत गर्व और खुशी की बात है। पंजाब सरकार द्वारा मंजूर की गई लॉटरी ने एक बार फिर आम आदमी के सपनों को सच कर दिया है।” हमारे अलग-अलग काउंटर से तीन बड़े इनाम निकाले गए हैं, जिसमें 3 करोड़ रुपये का बंपर इनाम भी शामिल है।



