खबरदेशपंजाबमनोरंजन

मूसेवाला का होलोग्राम टूर रिलीज़, 24 घंटे में 20 मिलियन व्यूज़, पाकिस्तान में भी शो

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के बहुप्रतीक्षित शो, “साइन टू गॉड वर्ल्ड टूर” का टीज़र रिलीज़ हो गया है

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के बहुप्रतीक्षित शो, “साइन टू गॉड वर्ल्ड टूर” का टीज़र रिलीज़ हो गया है। वीडियो को सिद्धू मूसेवाला के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया। टीज़र की शुरुआत सिद्धू मूसेवाला के होलोग्राम से होती है जिसमें वह अपनी आंखें खोलते हैं और फिर स्टेडियम में भीड़ दिखाते हैं। इसके साथ ब्लैक टाइगर भी दिखाई दे रहा है।

मूसेवाला के होलोग्राम टूर “साइन टू गॉड” के टीज़र को 24 घंटे में 2 करोड़ से ज़्यादा लोगों ने देखा है और इसे लगभग ढाई करोड़ लाइक्स मिले हैं। होलोग्राम टूर का टीज़र “एम्पायर फॉल्स” गाने से शुरू होता है। इसका मतलब है कि दुनिया में शक्तिशाली साम्राज्य खत्म हो जाते हैं, लेकिन एक कलाकार का साम्राज्य कभी खत्म नहीं होता। इसमें सिद्धू मूसेवाला का गाना ‘सिद्धू आह बड़े तमझम करे सोनिए, गोली चली बैंग साउंड करे सोनिए’ बजता हुआ सुनाई दे रहा है।

होलोग्राम टीज़र में छोटे सिद्धू की एक फोटो भी है। कैप्शन में लिखा है, “हैप्पी बर्थडे शुभदीप।” सिद्धू मूसेवाला के पिता ने जनवरी में शो का पहला पोस्टर रिलीज़ किया था, जिसमें कहा गया था कि एक इटैलियन टीम शो की तैयारी कर रही है। रिलीज़ डेट का खुलासा नहीं किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button