खबरपंजाबराज्य

एएनटीएफ पंजाब और बीएसएफ ने सीमा पार से ड्रग तस्करी करने वाले मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, करोड़ों की हेरोइन के साथ 3 गिरफ्तार

ANTF पंजाब और BSF को ‘ड्रग्स के खिलाफ जंग’ कैंपेन के तहत बड़ी कामयाबी मिली है। ANTF पंजाब ने BSF के साथ जॉइंट ऑपरेशन में एक क्रॉस-बॉर्डर स्मगलिंग मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है।

इसके तहत तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से 24.5 kg हेरोइन और 21 लाख रुपये की ड्रग मनी और एक ड्रोन भी बरामद किया गया है, साथ ही कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार किए गए लोगों में जगजीत सिंह, मनप्रीत सिंह और रोशन सिंह शामिल हैं, तीनों अमृतसर जिले के रहने वाले हैं। शुरुआती जांच में पाकिस्तान बेस्ड हैंडलर्स से लिंक का पता चला है। यह सारी जानकारी DGP गौरव यादव ने शेयर की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button