खबरपंजाबराजनीतिराज्य

MLA पठान माजरा को पटियाला पुलिस ने मध्य प्रदेश से गिरफ्तार कर पंजाब लाया

पटियाला के सनोर विधानसभा क्षेत्र के MLA हरमीत सिंह पठानमाजरा को पंजाब लाया गया है। पटियाला पुलिस ने आज पठानमाजरा को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया। MLA हरमीत सिंह पठानमाजरा पिछले साल सितंबर से फरार थे। उनके खिलाफ कई केस दर्ज हैं। कोर्ट पहले ही पठानमाजरा को भगोड़ा घोषित कर चुकी है।

हरमीत सिंह पठानमाजरा के वकील SS सग्गू ने जानकारी देते हुए कहा कि हरमीत सिंह पठानमाजरा को उनके खिलाफ दर्ज केसों को लेकर पुलिस ने भगोड़ा घोषित कर दिया था, जिसे हमने माननीय सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। दो सुनवाई के बाद हमसे हलफनामा दाखिल करने को कहा गया, जिसके दौरान आज पटियाला पुलिस ने हरमीत सिंह पठानमाजरा को गिरफ्तार कर लिया।

एडवोकेट सग्गू ने कहा कि गुरप्रीत कौर ने अरविंद सिंह पठानमाजरा के खिलाफ केस दर्ज कराया था। एडवोकेट सग्गू ने कहा कि पुलिस कुछ देर में पठान माजरा को पटियाला कोर्ट में पेश कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक, फिलहाल जो जानकारी सामने आ रही है, उसके मुताबिक पठान माजरा को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके कोई साथी थे या नहीं, यह जानकारी नहीं मिली है।

Related Articles

Back to top button