खबरदेश

प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से ऊर्जा परिवर्तन को गति मिली: मार्च 2026 तक 9.56 गीगावाट रूफटॉप सौर ऊर्जा क्षमता जोड़ी गई

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना-पीएमएसजी:एमबीवाई के तहत, यह अनुमान लगाया गया है कि एक करोड़ घरों में आरटीएस (रूफटॉप सोलर) लगाने से 1,000 बिलियन यूनिट नवीकरणीय बिजली का उत्पादन होगा, जिसके परिणामस्वरूप रूफटॉप सोलर परियोजनाओं के 25 वर्षों के जीवनकाल के दौरान 720 मिलियन टन सीओ2ईक्‍यू उत्सर्जन में कमी आएगी।

फरवरी 2024 में पीएमएसजी:एमबीवाई के लॉन्च के बाद से, 20.03.2026 तक देश भर में कुल 9,566.89 मेगावाट रूफटॉप सोलर (आरटीएस) क्षमता जोड़ी गई है।

पीएमएसजी: एमबीवाई के लागू होने से अनुमान है कि विनिर्माण, लॉजिस्टिक, आपूर्ति श्रृंखला, बिक्री और स्थापना, संचालन एवं रखरखाव सेवाएं, वित्तीय सेवाएं आदि क्षेत्रों में लगभग 17 लाख नौकरियां सृजित होंगी।

पीएमएसजी: एमबीवाई एक मांग-आधारित योजना है जिसके तहत देश के सभी आवासीय उपभोक्ता, जिनके पास स्थानीय डिस्कॉम का ग्रिड से जुड़ा बिजली कनेक्शन है, योजना के राष्ट्रीय पोर्टल पर आवेदन करके आरटीएस सिस्टम की स्थापना के लिए योजना का लाभ उठा सकते हैं।

मंत्रालय ने इस योजना के तहत देश में एक करोड़ घरों में रूफटॉप सोलर पैनल लगाने के लक्ष्य को प्राप्त करने और रूफटॉप सोलर पैनल को अपनाने को बढ़ावा देने के लिए निम्नलिखित उपाय किए हैं:

आवेदन से लेकर सब्सिडी का वितरण सीधे आवासीय उपभोक्ता के बैंक खाते में राष्ट्रीय पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button