
अरविंद केजरीवाल ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को चिट्ठी लिखकर मीटिंग के लिए समय मांगा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में AAP के करीब 160 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है।
केजरीवाल ने यह भी दावा किया कि सरकार और 10,000 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने की योजना बना रही है। उनके मुताबिक, AAP की बढ़ती लोकप्रियता से BJP डर गई है और इसीलिए यह कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने कहा कि पहली बार लोगों को आम आदमी पार्टी के रूप में एक मजबूत विकल्प मिला है। लोग जानते हैं कि आम आदमी पार्टी निडर, ईमानदार, देशभक्त और पढ़े-लिखे लोगों की पार्टी है। इसी वजह से पिछले कुछ सालों में गुजरात में आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता बहुत तेजी से बढ़ रही है। इसीलिए आम आदमी पार्टी के ज्यादातर नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने की साजिश रची जा रही है ताकि आम आदमी पार्टी जिंदा न बचे। यहां होने वाले लोकल बॉडी इलेक्शन से पहले गुजरात पुलिस की यह कार्रवाई और भी तेज हो गई है।



