
मशहूर एक्ट्रेस और BJP MP कंगना रनौत कोलकाता पहुंचीं। इस दौरान वह कालीघाट मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने इस मशहूर मंदिर में महामाया काली माता का आशीर्वाद लिया और पूजा-अर्चना की। उन्होंने मां काली के चरणों में फूल चढ़ाए।
पश्चिम बंगाल में इसी महीने विधानसभा चुनाव होने हैं। पहले फेज की वोटिंग 23 अप्रैल को होनी है। दूसरे फेज की वोटिंग 29 अप्रैल को होगी, जिसके नतीजे 4 मई को आएंगे। इससे पहले हिमाचल प्रदेश के मंडी से BJP MP कंगना रनौत कोलकाता पहुंचीं और मंदिर में दर्शन किए। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।
कंगना रनौत ट्रेडिशनल ड्रेस साड़ी में नजर आईं। उन्होंने अपने लुक को पिंक सिल्क साड़ी और ट्रेडिशनल जूलरी से पूरा किया। कालीघाट मंदिर के अलावा, कंगना ने कोलकाता के नकुलेश्वर भैरव मंदिर में भी दर्शन किए।
एक्टिंग की दुनिया से कंगना अब पॉलिटिक्स में एक्टिव हैं। वह पॉलिटिक्स पर अपने बेबाक बयानों के लिए चर्चा में रहती हैं। कंगना काफी समय से पर्दे से दूर हैं। उन्हें आखिरी बार “इमरजेंसी” में देखा गया था, जिसे उन्होंने डायरेक्ट भी किया था। हालांकि, अब वह वापसी कर रही हैं। वह मनोज तपारिया की डायरेक्ट की हुई फिल्म “भारत भाग्य विधाता” में दिखेंगी। यह एक देशभक्ति वाली फिल्म है।



