
पंजाब वेयरहाउस डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (DM) गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या के दो दिन बाद, अमृतसर पुलिस ने कल पट्टी के MLA और पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद डिस्ट्रिक्ट मैनेजर का परिवार गगनदीप सिंह रंधावा के पोस्टमॉर्टम और अंतिम संस्कार के लिए मान गया।
पोस्टमॉर्टम मेडिकल कॉलेज में स्पेशल डॉक्टरों की देखरेख में किया जाएगा। मृतक की मां ने याचिका दायर कर मांग की है कि पोस्टमॉर्टम PGI या AIIMS के डॉक्टरों के पैनल से कराया जाए। ACP गगनदीप सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि पोस्टमॉर्टम मजिस्ट्रेट की जांच में होगा और वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।
आपको बता दें कि DM रंधावा की शनिवार को मौत हो गई थी। तब से बॉडी अमृतसर के EMC हॉस्पिटल में रखी हुई है। इसे जल्द ही पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल हॉस्पिटल शिफ्ट किया जाएगा। गगनदीप रंधावा की मां भाग कौर EMC हॉस्पिटल पहुंच गई हैं। बॉडी को मेडिकल हॉस्पिटल ले जा रही एंबुलेंस पर बैनर लगाए गए हैं।



