
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज राजस्थान के बालोतरा में लगभग ₹1.06 लाख करोड़ की विकास परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया, उनका उद्घाटन किया और आधारशिला रखी। विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए, उन्होंने भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में उपस्थित होने के लिए लोगों का आभार व्यक्त किया और इस विशाल जनभागीदारी को वर्तमान सरकार के प्रति जनता के मजबूत समर्थन का स्पष्ट प्रमाण बताया।

एक्स पर कई पोस्ट के माध्यम से झलकियां साझा करते हुए, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, “जोधपुर हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करके अत्यंत प्रसन्नता हुई।
यह न सिर्फ यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करेगा, बल्कि पूरे राजस्थान में पर्यटन, व्यापार और आर्थिक अवसरों को भी भी सुदृढ़ करेगा।
भारत का विमानन क्षेत्र अगली पीढ़ी के बुनियादी ढांचे और हमारे देश के हर हिस्से को जोड़ने की प्रतिबद्धता के साथ नित्य नई ऊंचाइयां छू रहा है।”



