खबरदेश

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भावनाबेन पटेल के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने केन्‍द्र शासित प्रदेशों- दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव के प्रशासक श्री प्रभुभाई पटेल की पत्नी श्रीमती भावनाबेन पटेल के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनका इस परिवार के साथ कई वर्षों से घनिष्ठ परिचय और सौहार्दपूर्ण संबंध रहा है।

मोदी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की और प्रार्थना की कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।

Related Articles

Back to top button