
पंजाब में परिवहन विभाग की सभी सेवाएं 100% फेसलेस हो गई हैं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने खुद परिवहन कार्यालय का ताला लगाकर इस नई व्यवस्था की शुरुआत की। अब लोगों को किसी भी काम के लिए RTO दफ्तर जाने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि सभी सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध होंगी। वाहन रजिस्ट्रेशन, ड्राइविंग लाइसेंस, परमिट और ट्रांसफर जैसी सभी सुविधाएं ऑनलाइन दी जाएंगी। इससे दलाल प्रथा खत्म होगी, पारदर्शिता बढ़ेगी और जनता को राहत मिलेगी। फेसलेस सिस्टम शुरू होने के बाद किसी कर्मचारी की नौकरी नहीं जाएगी। सभी स्टाफ को नई व्यवस्था के तहत अन्य जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। अब पंजाब में आम लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। हम जनता को ईमानदार और सरल प्रशासन देने की दिशा में काम कर रहे हैं।” अगर आप ऑनलाइन खुद अपने आवेदन फॉर्म नहीं भर सकते तो ही सेवा केंद्र में जाएं। सेवा केंद्र में एक हेल्प डेस्क होगी जो कि आपको आवेदन फॉर्म भरने व आवश्यक दस्तावेजों के बारे में जानकारी देंगे। फॉर्म के साथ आवश्यक दस्तावेज लगाकर काउंटर पर देने होंगे।



