खबरपंजाबराज्य

पटिआला के पूर्व IG धोखाधड़ी मामले में 2 आरोपियों की हुई पहचान

पंजाब के पूर्व IG अमर सिंह चहल से 8 करोड़ रुपये की साइबर धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों की पहचान कर ली है। एक आरोपी पटियाला और दूसरा मुंबई का रहने वाला बताया जा रहा है।

पंजाब के पूर्व IG अमर सिंह चहल से 8 करोड़ रुपये की साइबर धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों की पहचान कर ली है। एक आरोपी पटियाला और दूसरा मुंबई का रहने वाला बताया जा रहा है। चहल के मोबाइल से मिले सबूतों के आधार पर पुलिस ने WhatsApp ग्रुप से जुड़े लोगों से पूछताछ की है, जिसमें कई IPS और सीनियर रिटायर्ड अधिकारी शामिल हैं। साइबर क्राइम DBS ग्रुप के CEO रजत वर्मा की तलाश कर रही है। इस मामले में चहल की पत्नी जसविंदर कौर के बयान पर FIR दर्ज की गई है।

फ्रॉड से परेशान होकर सोमवार को खुद को गोली मारने वाले अमर सिंह चहल की हालत अब स्थिर है। डॉक्टरों के मुताबिक, गंभीर चोटों के बावजूद लंबी सर्जरी के बाद उनकी जान बच गई। फिलहाल, वह बयान देने की हालत में नहीं हैं और पुलिस उनके पूरी तरह ठीक होने का इंतजार कर रही है।

आपको बता दें कि उन्होंने सोमवार को घर पर सिक्योरिटी गार्ड की रिवॉल्वर से खुद को सीने में गोली मार ली थी। दिल के दूसरी तरफ गोली लगने से उनकी जान बच गई। खुद को गोली मारने से पहले, पूर्व IPS ऑफिसर ने 12 पेज का सुसाइड नोट लिखा, जिसमें “इमरजेंसी,” “अर्जेंट” और “आखिरी अपील” लिखा था। नोट में, उन्होंने 8 करोड़ रुपये के ऑनलाइन फ्रॉड का ज़िक्र किया और अपने परिवार की सुरक्षा और मामले की SIT या CBI जांच की रिक्वेस्ट की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button