खबरधर्म - आध्यात्मपंजाबराजनीतिराज्य

पंजाब में बेअदबी कानून लागू, गवर्नर ने बिल पर साइन किए

पंजाब में बेअदबी के खिलाफ सख्त कानून लागू हो गया है। गवर्नर गुलाब चंद कटारिया ने बिल पर साइन कर दिए हैं

चंडीगढ़: पंजाब में बेअदबी के खिलाफ सख्त कानून लागू हो गया है। गवर्नर गुलाब चंद कटारिया ने बिल पर साइन कर दिए हैं, जिससे यह कानून राज्य में लागू हो गया है। आपको बता दें कि राज्य में लंबे समय से बेअदबी के मामलों में सख्त नियमों की मांग की जा रही थी। अब गवर्नर की तरफ से बिल को मंजूरी मिलने के साथ ही यह कानूनी हो गया है। माना जा रहा है कि इस कानून के लागू होने से बेअदबी के मामलों में सख्त कार्रवाई का रास्ता मजबूत होगा और ऐसी घटनाओं को रोकने की दिशा में इसे एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर पोस्ट करके यह जानकारी शेयर की। उन्होंने लिखा कि गवर्नर गुलाब चंद कटारिया ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी के खिलाफ विधानसभा में पास हुए बिल पर साइन कर दिए हैं। अब यह बिल कानून बन गया है। मैं वाहेगुरु जी का बहुत आभारी हूं कि उन्होंने मुझ जैसे विनम्र सेवक को यह सेवा दी है। मैं पूरी कौम का भी बहुत आभारी हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button