खबरदेशपंजाब

PSEB ने घोषित किए बारहवीं क्लास के नतीजे

पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने बुधवार को 12वीं क्लास के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। इस बार भी छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर परीक्षा में अपना दबदबा बनाए रखा।

पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने बुधवार को 12वीं क्लास के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। इस बार भी छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर परीक्षा में अपना दबदबा बनाए रखा। बोर्ड की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, कुल 2 लाख 65 हजार 417 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 2 लाख 42 हजार 755 स्टूडेंट्स सफल रहे। कुल परीक्षा रिजल्ट 91.46 प्रतिशत रहा।

एजुकेशन बोर्ड के चेयरमैन डॉ. अमरपाल सिंह ने बुधवार को 12वीं के रिजल्ट की घोषणा की। पहले तीन टॉपर्स ने 500/500 (100 परसेंट मार्क्स) हासिल किए हैं।

गुरुकुल एकेडमी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल उभा (मानसा) की स्टूडेंट सुपनीत कौर बेटी राज सिंह ने 500/500 मार्क्स, 100 परसेंट मार्क्स लेकर पूरे पंजाब में पहली पोजीशन हासिल की है।

बीसीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जमालपुर (लुधियाना) की ललित चौहान बेटी सुहानी चौहान ने दूसरी पोजीशन और तेजा सिंह सुतंत्र मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शिमला पुरी, लुधियाना की स्टूडेंट दीवानसी बेटी विनीत जौहर ने तीसरी पोजीशन हासिल की है।

क्लास XII में पहली पोजीशन हासिल करने वाली तीनों लड़कियां नेशनल लेवल की प्लेयर हैं।

अमृतसर 96% रिजल्ट के साथ सबसे आगे है और लुधियाना 87.04% रिजल्ट के साथ सबसे पीछे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button