
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 री-एग्जाम की तारीख का ऐलान कर दिया है। एग्जाम 21 जून को होगा। यह जानकारी NTA ने एक ट्वीट के ज़रिए दी है। ट्वीट में कहा गया है कि भारत सरकार की मंज़ूरी से NTA ने रविवार, 21 जून, 2026 को NEET (UG) एग्जाम कराने का ऐलान किया है।
आपको बता दें कि कल देर रात तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के घर पर एक हाई-लेवल मीटिंग हुई। यह मीटिंग लगातार 2 घंटे तक चली। इसमें री-एग्जाम और भविष्य में पेपर लीक रोकने पर बातचीत हुई। इस दौरान हायर एजुकेशन सेक्रेटरी विनीत जोशी, स्कूल एजुकेशन सेक्रेटरी संजय कुमार, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के डायरेक्टर जनरल अभिषेक सिंह, CBSE चेयरपर्सन राहुल सिंह और केंद्रीय विद्यालय संगठन और नवोदय विद्यालय समिति के कमिश्नर भी मौजूद थे। अब एजेंसी ने पेपर की तारीख का ऐलान कर दिया है।



