खबरदेशराज्य

साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बच्चों को अश्लील सामग्री परोसने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

स्कूल के बच्चों के भविष्य और उनके मानसिक स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ का एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है।

स्कूल के बच्चों के भविष्य और उनके मानसिक स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ का एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है, जो Telegram ऐप के ज़रिए स्कूली बच्चों को अश्लील वीडियो और तस्वीरें भेज रहा था।

बैंक खाते के ज़रिए पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है, जिसकी पहचान विकास सिंह के रूप में हुई है। वह मूल रूप से प्रयागराज के घुमनगंज थाना क्षेत्र स्थित न्यू मार्केट शिवाला का रहने वाला है।

शहर के पुलिस थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर रोशन सिंह ने बताया कि इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म Telegram पर कुछ खास चैनल बनाए जा रहे थे और स्कूली बच्चों को अश्लील सामग्री परोसी जा रही थी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए, जब साइबर सेल ने इसकी जांच शुरू की, तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।

जांच में पता चला कि इन Telegram चैनलों तक हर किसी की पहुंच नहीं थी, बल्कि इसके लिए सब्सक्रिप्शन फीस ली जा रही थी। भारी रकम वसूलने के बाद बच्चों को इन गैर-कानूनी और अनैतिक ग्रुप्स में जोड़ा जाता था। साइबर सेल की तकनीकी जांच के दौरान, सब्सक्रिप्शन के लिए इस्तेमाल किए गए लेन-देन को ट्रैक किया गया।

बच्चों से जमा की गई रकम HDFC बैंक के एक खाते में ट्रांसफर की जा रही थी। बैंक खाते की जांच करने पर पता चला कि यह खाता नंद किशोर के बेटे विकास सिंह के नाम पर रजिस्टर्ड था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी विकास सिंह के खिलाफ साइबर पुलिस थाने में FIR दर्ज कर ली है और साइबर पुलिस थाना इस मामले की गंभीरता से जांच कर रहा है।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button