खबरदेशपंजाबराजनीतिराज्य

मानसा की घटना बहुत दर्दनाक, आप और भगवंत मान सरकार परविंदर सिंह झोटा के परिवार के साथ खड़ी है: बलतेज पन्नू

मानसा की घटना बहुत दर्दनाक, आप और भगवंत मान सरकार परविंदर सिंह झोटा के परिवार के साथ खड़ी है: बलतेज पन्नू

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने मानसा में परविंदर सिंह झोटा की हत्या को बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए पीड़ित परिवार के साथ गहरी सहानुभूति व्यक्ता की है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि जो कोई भी यह सोचता है कि वह कानून हाथ में लेकर पुलिस और प्रशासन के चंगुल से बच जाएगा, तो यह सिर्फ एक भ्रम है।

आप पंजाब मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने कहा, “कल मानसा में जो घटना हुई, उससे सभी को बहुत दुख हुआ है। आम आदमी पार्टी और भगवंत मान सरकार इस घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है।”

आप पंजाब मीडिया इंचार्ज ने कहा, “मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शुरू से ही यह संदेश दिया है: पंजाब में नशा और नशा तस्करों के खिलाफ ज़ीरो-टॉलरेंस पॉलिसी लागू है। अगर कोई कानून अपने हाथ में लेता है, जैसा कि मानसा के व्यक्ति ने किया, तो पुलिस अपना काम करती है। पुलिस ने अपना काम किया और उसे 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। कानून अपना काम कर रहा है, और प्रशासन अपना काम कर रहा है। इतनी जल्दी कार्रवाई कभी नहीं हुई।”

बलतेज पन्नू ने कहा कि कोई भी व्यक्ति कितना भी ताकतवर क्यों न हो, अगर उसे यह गलतफहमी है कि कानून अपने हाथ में लेने से वह कानून की नज़रों से बच जाएगा, तो वह पूरी तरह से गलत है। पंजाब में कानून का राज है और यहां कोई भी कानून से ऊपर नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button