खबरखेलदेशविदेश

भारत-अफगानिस्तान का प्रैक्टिस सेशन आज न्यू चंडीगढ़ में, टीम PCA स्टेडियम पहुंचेगी

इंडिया-अफगानिस्तान टेस्ट मैच से पहले, दोनों टीमें आज न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंदर सिंह पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) स्टेडियम में प्रैक्टिस सेशन करेंगी।

इंडिया-अफगानिस्तान टेस्ट मैच से पहले, दोनों टीमें आज न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंदर सिंह पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) स्टेडियम में प्रैक्टिस सेशन करेंगी। इंडियन टीम सुबह 9:30 बजे ग्राउंड पर पहुंचेगी और दोपहर 12:30 बजे तक प्रैक्टिस करेगी। इस दौरान खिलाड़ी अपनी बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग की तैयारियों को फाइनल करेंगे। टीम इंडिया का प्रैक्टिस सेशन तीन घंटे तक चलेगा।

इंडियन टीम की प्रैक्टिस के बाद, अफगानिस्तान की टीम दोपहर 1 बजे मैदान पर उतरेगी। अफगानिस्तान का प्रैक्टिस सेशन दोपहर 3 बजे तक चलेगा। टीम के खिलाड़ी मैच से पहले अपनी स्ट्रेटेजी को फाइनल करने और फील्ड के हालात को समझने की भी कोशिश करेंगे।

इंडिया और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मैच 6 से 10 जून तक खेला जाएगा। न्यू चंडीगढ़ का महाराजा यादविंदर सिंह PCA स्टेडियम पहली बार टेस्ट मैच होस्ट करेगा। यह इंडिया का 31वां और पंजाब का तीसरा टेस्ट वेन्यू होगा। मैच को लेकर क्रिकेट फैंस में काफी एक्साइटमेंट है। पंजाब के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी करेंगे। पंजाब के युवा खिलाड़ी गुरनूर बरार भी टीम का हिस्सा हैं। PCA ने क्रिकेट फैंस से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में स्टेडियम में आकर भारतीय टीम और पंजाब के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाएं। मैच के दौरान बड़ी संख्या में दर्शकों के आने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button