
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज प्रग्नानंद को उनकी असाधारण उपलब्धि पर बधाई दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह वास्तव में एक अविश्वसनीय उपलब्धि है जो उनकी निरंतर उत्कृष्टता को दर्शाती है। श्री मोदी ने उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया, “इस असाधारण उपलब्धि के लिए प्रग्नानंद को बधाई!”
यह वाकई एक अविश्वसनीय उपलब्धि है जो उनकी निरंतर उत्कृष्टता को दर्शाती है। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं।



