
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज विक्टोरिया, माहे मेंमॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम सेमुलाकात की। दोनों नेताओं की यह मुलाकातसेशेल्स के ‘गोल्डन जुबली नेशनल डे’ समारोह केदौरान हुई। नवंबर 2024 में प्रधानमंत्री रामगुलाम केपद संभालने के बाद से प्रधानमंत्री मोदी की उनकेसाथ यह चौथी मुलाकात है।
दोनों नेताओं ने भारत और मॉरीशस के बीच वर्तमानसहयोग पर चर्चा की।उन्होंने भारत द्वारा दिए गए’स्विशेष आर्थिक पैकेज’ के कार्यान्वयन में प्रगति कीभी समीक्षा की। प्रधानमंत्री मोदी ने मॉरीशस केविकास और प्रगति को भारत द्वारा दिए जाने वालेमहत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमानद्विपक्षीय परियोजनाएं मॉरीशस की स्वास्थ्य सेवा, संपर्क सुविधा, सतत विकास और ब्लू इकोनॉमी(समुद्री अर्थव्यवस्था) में योगदान देंगी।
दोनों प्रधानमंत्रियों ने भारत के ‘विज़न महासागर’ और’नेबरहुड फर्स्ट’ (पड़ोसी पहले) नीति के तहत’भारत-मॉरीशस के बीच बढ़ी हुई रणनीतिकसाझेदारी’ के महत्व और ‘ग्लोबल साउथ’ के प्रतिसाझा प्रतिबद्धता पर सहमति प्रकट की।
दोनों नेताओं ने आपसी विकास और हिंद महासागरक्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए मिलकरकाम करना जारी रखने की बात दोहराई।


