खबरदेश

इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट फंड ने आठ सहायक फंडों में लगभग 258 करोड़ रुपये का निवेश किया है, जिससे 128 स्टार्टअप और कंपनियों में कुल 1,335 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश जुटाया गया है

इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट फंड ने आठ सहायक फंडों में लगभग 258 करोड़ रुपये का निवेश किया है, जिससे 128 स्टार्टअप और कंपनियों में कुल 1,335 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश जुटाया गया है

हाल के वर्षों में सरकार की कई पहलों और उद्योग सुधारों के कारण भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में उल्लेखनीय परिवर्तन देखने को मिला है। देश इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिज़ाइन और विनिर्माण के वैश्विक केंद्र के रूप में तेजी से उभर रहा है। इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट फंड (ईडीएफ) भारत सरकार की उन पहलों में से एक है, जिसका उद्देश्य इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिज़ाइन और विनिर्माण (ईएसडीएम) में बाजार संचालित नवाचार को बढ़ावा देना है।

ईडीएफ की स्थापना फंड ऑफ फंड्स के रूप में की गई थी, जिसका उद्देश्य भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) द्वारा पंजीकृत वेंचर फंड्स के रूप में पेशेवर रूप से प्रबंधित सहायक फंडों में निवेश करना था। इन सहायक फंडों ने ईएसडीएम और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) के क्षेत्र में नई तकनीकों का विकास करने वाले स्टार्टअप्स और कंपनियों को जोखिम पूंजी प्रदान की। ऐसा करके ईडीएफ ने देश के भीतर नवाचार, उत्पाद डिजाइन और बौद्धिक संपदा निर्माण को प्रोत्साहित करने वाले एक आत्मनिर्भर इलेक्ट्रॉनिक्स इकोसिस्टम के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ईडीएफ के सहायक फंडों द्वारा निवेश के लिए स्टार्टअप्स का चयन विभिन्न मापदंडों के आधार पर किया गया था, जिनमें उनकी नवाचार क्षमता, स्वदेशी प्रौद्योगिकी विकास और आईपी निर्माण क्षमता, संस्थापक टीम की तकनीकी क्षमता के साथ-साथ एक स्केलेबल और व्यावसायिक रूप से व्यवहार्य व्यवसाय मॉडल शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button